Saturday Sep 19, 2026

लोहाघाट क्षेत्र में पुलिस की कार्रवाई 

देवभूमि टुडे

चंपावत। पुलिस ने एक नशेड़ी चालक पर कार्रवाई की है। नशे में वाहन चलाते पकड़े गए एक जीप चालक को गिरफ्तार किया है। साथ ही जीप को सीज किया गया है।

पुलिस के मुताबिक 5 जनवरी को पुलिस की चेकिंग के दौरान लोहाघाट क्षेत्र के कोट गांव का चालक खड़क सिंह शराब में जीप चलाता पकड़ा गया। एल्कोमीटर से हुए परीक्षण में शराब के नशे में होने की पुष्टि हुई। 

प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सिंह के नेतृत्व में हुई कार्रवाई में जीप को सीज कर चालक को गिरफ्तार किया गया। साथ ही पुलिस ने जीप को सीज कर लिया है। लोदाघाट के थानाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम में दरोगा हेमंत सिंह, अपर उप निरीक्षक त्रिभुवन जोशी और संजय जोशी शामिल थे।






Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.