SSB का वाइब्रेंट ग्राम पासम में लगाया चिकित्सा शिविर
देवभूमि टुडे
चंपावत। SSB की चंपावत स्थित पंचम वाहिनी की ओर से वाइब्रेंट ग्राम पासम में लगे चिकित्सा शिविर में 62 ग्रामीणों का इलाज किया गया। शिविर का संचालन कर रहे रौसाल उप केंद्र के साम्रदायिक स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. योगेश लोधी ने स्वस्थ्य रहने के तरीके बताए। साथ ही जाड़ों में होने वाले रोगों से बचाव की जानकारी भी दी।


नागरिक कल्याण कार्यक्रम के तहत निःशुल्क मानव चिकित्सा शिविर में स्वास्थ्य परीक्षण के अलावा निःशुल्क दवाइयों का वितरण किया गया। कार्यक्रम में CHO डॉ. योगेश लोधी, फार्मासिस्ट बलेंद्र सिंह, SSB के मुख्य आरक्षी युधिष्ठिर बिष्ट सहित स्थानीय ग्रामीण और अन्य बल कार्मिक मौजूद थे।
© 2026. All Rights Reserved.