चंपावत में कांग्रेस ने जिलाध्यक्ष चिराग फर्त्याल के नेतृत्व में सरकार का पुतला फूंका
देवभूमि टुडे
चंपावत। उत्तराखंड के बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड के असल दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग और मामले में भाजपा सरकार की भूमिका को संदिग्ध बताते हुए कांग्रेस ने आज 5 जनवरी को भाजपा पर निशाना साधा। कांग्रेस जिलाध्यक्ष चिराग फर्त्याल के नेतृत्व में चंपावत स्टेशन रोड पर भाजपा सरकार का पुतला दहन किया। कांग्रेस के पुतला दहन को समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष ललित भट्ट ने भी समर्थन दिया।
जिलाध्यक्ष चिराग फर्त्याल ने कहा कि अंकिता भंडारी उत्तराखंड की बेटी थी और उसे न्याय दिलाना हर उत्तराखंडी की जिम्मेदारी है। अंकित हत्याकांड में VIP के नाम के खुलासे और मामले की CBI जांच की मांग की। आरोप लगाया कि भाजपा 'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ' का नारा तो देती है, लेकिन अपनी ही राज्य की बेटी को इंसाफ दिलाने में नाकाम रही है। फर्त्याल ने उन भाजपा नेताओं की भी, सराहना करते हैं जो इस मामले की CBI जांच की मांग कर रहे हैं।
पुतला दहन कार्यक्रम में कांग्रेस से पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष नानू बोहरा, नीरज वर्मा, दिग्विजय कार्की, जीवन बिष्ट, सोनू फर्त्याल, दीपक रैंसवाल, राजेंद्र कुमार सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।
अंकिता भंडारी ऋषिकेश के एक रिजॉर्ट में रिसेप्सनिस्ट थी। 18-19 सितंबर 2022 को गायब होने के बाद 24 सितंबर को उसका शव चीला नहर से मिला था। कोटद्वार कोर्ट ने 30 मई 2025 को मुख्य आरोपी पुलकित आर्य और उसके दो साथियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी। कांग्रेस का आरोप है कि SIT जांच अधूरी है और असली दोषियों को बचाने के लिए साक्ष्य मिटाए गए हैं।
© 2026. All Rights Reserved.