चंपावत के बाद आज लोहाघाट व बनबसा में भाजपा ने फूंका पुतला
कांग्रेस पर घटिया सियासत करने का लगाया आरोप
देवभूमि टुडे
लोहाघाट/बनबसा। अंकिता भंडारी हत्याकांड में घटिया सियासत करने का आरोप लगाते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं ने आज 5 जनवरी को लोहाघाट व बनबसा में कांग्रेस का पुतला फूंका। इससे पूर्व कल 4 जनवरी को चंपावत में भाजपा ने कांग्रेस का पुतला फूंका था।


दोनों स्थानों पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर कांग्रेस पर घटिया राजनीति करने का आरोप लगाते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस का पुतला फूंका। कहा कि प्रदेश सरकार ने मामले में त्वरित कार्रवाई की। मजबूत सबूतों के आधार पर न्यायालय में केस लड़कर अपराधियों को आजीवन कारावास की सजा दिलाई। इसके बावजूद कांग्रेस बेवजह राजनीति कर रही है और मामले को भड़काने की कोशिश कर रही है।
लोहाघाट नगर पालिका चौक पर भाजपा मंडल अध्यक्ष गिरीश कुंवर के नेतृत्व में कांग्रेस का पुतला दहन करने वालों में महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष चंद्रकला मेहरा, वरिष्ठ भाजपा नेता सतीश चंद्र पांडेय, राजू गड़कोटी, गौरव पांडेय, लोहित खोलिया, सूरज कुमार, राजेंद्र प्रसाद, सोनू चौबे, राहुल जोशी, अर्जुन मेहरा, रेनू गडकोटी, कंचन ढेक सहित कई नेता शामिल थे।
वहीं बनबसा में भाजपा मंडल अध्यक्ष कमलेश भट्ट की अगवाई में कांग्रेस का पुतला दहन करने वालों में नगर पंचायत अध्यक्ष रेखा देवी, प्रदेश सोशल मीडिया सह संयोजक सुनीता मुरारी, जिला पंचायत सदस्य सरोज चंद, हेमा जोशी, हरीश पांडेय, मोनू ठाकुर, शंकर लाल वर्मा, दीपक सक्सेना, रूची धस्माना, गीता देवी, प्रमोद गुप्ता, राजकुमार कश्यप, सुनीता, माधवी धामी, रूकमणी उनियाल, बिमला बिप्ट आदि शामिल थे।
© 2026. All Rights Reserved.