Wednesday Feb 4, 2026

बनबसा धनुष पुल के पास बरामद हुई 2.046 किलोग्राम चरस

बनबसा थाने में NDPS एक्ट के तहत दर्ज किया गया मुकदमा

नेपाल से लेकर आई थी चरस

देवभूमि टुडे

चंपावत/बनबसा। चंपावत जिले के प्रवेशद्वार बनबसा में चरस के साथ ऊधमसिंह नगर जिले के एक अधेड़ व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ बनबसा साथ थाने में NDPS एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

 

4 जनवरी को SOG प्रभारी कमलेश भट्ट और उप निरीक्षक निर्मल सिंह लटवाल के नेतृत्व में बनबसा धनुष पुल से चांदनी दोधारा नेपाल जाने वाले जंगल मार्ग पर चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति से 2.046 किलोग्राम चरस बरामद की गई। आरोपी हसमत अली उर्फ मझले (47) इस्लामनगर वार्ड नंबर 3 थाना खटीमा जिला ऊधमसिंहनगर के खिलाफ बनबसा थाने में NDPS की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

पुलिस के मुताबिक पूछताछ में आरोपी ने बरामद चरस को राजेंद्र निवासी महेंद्रनगर, नेपाल से लेकर आना व खटीमा निवासी अपने पार्टनर को देना बताया है। आरोपी व उसका पार्टनर छोटी-छोटी मात्रा में चरस बेचने का काम करना बताया।

गिरफ़्तार करने वाली टीम:

SOG प्रभारी कमलेश भट्ट।

उप निरीक्षक निर्मल लटवाल।

ASI गणेश बिष्ट, HC मतलूब खान, तपेंद्र जोशी, कांस्टेबल मोहम्मद नासिर, उमेश राज,

कुलदीप सिंह, सूरज कुमार, विक्रम सिंह।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.