Sunday Jan 18, 2026

डांडा ककनई के शैडो एरिया क्षेत्रों में हो रही मुश्किलें

CM के अपर सचिव मनमोहन मैनाली ने डांडा ककनई में चौपाल लगा सुनीं समस्याएं

देवभूमि टुडे

चंपावत। मुख्यमंत्री के अपर सचिव मनमोहन मैनाली ने दूरस्थ डांडा ककनई में चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं।ग्रामीणों ने एएनएम की नियमित ड्यूटी सुनिश्चित करने, धूरा में नियमित आधार पर कैंप लगाने और गांव में सोलर फेंसिंग की आवश्यकता को प्रमुखता से उठाया।

समस्याएं सुनते अपर सचिव।

अपर सचिव ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को त्वरित कार्यवाही के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त ग्रामीणों ने माह में कम से कम एक दिन पशुपालन विभाग के चिकित्सकों का गांव में भ्रमण कराने की मांग रखी। इस पर अपर सचिव ने CVO डॉ. वसुंधरा गर्ब्याल से वार्ता कर 8 जनवरी को गांव में पशु चिकित्सा कैंप आयोजित कराने के निर्देश दिए।

साथ ही शैडो एरिया डांडा ककनई एवं दुर्गापीपल क्षेत्र में वीबी जी-राम-जी योजना के अंतर्गत कार्यों में आ रही व्यावहारिक कठिनाइयों के समाधान के लिए भी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया। चौपाल के दौरान खंड विकास अधिकारी अशोक अधिकारी, सुंदर बोहरा सहित अन्य संबंधित अधिकारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.