Wednesday Feb 4, 2026

टनकपुर में रक्तदान शिविर

लायंस क्लब के रक्तदान शिविर में 20 यूनिट खून हुआ एकत्र

देवभूमि टुडे

चंपावत/टनकपुर। 'रक्तदान है महादान'' इस उक्ति को सार्थक किया है टनकपुर के एक रक्तदाता ने। 1 बार नहीं, 2 बार नहीं पूरे 100 बार रक्तदान कर दूसरों की जिंदगी बचाने वाले दानवीर का नाम है रवींद्र महरा। रोडवेज से सेवानिवृत्त रवींद्र महर  80 के दशक के नामी फुटबॉलर भी रहे हैं। कल 4 जनवरी को लायंस क्लब के रक्तदान शिविर  में उन्होंने रक्तदान करने का शतक पूरा किया‌। नेक काम की इस नायाब उपलब्धि के लिए उनका सम्मान भी किया गया। लायंस क्लब के सदस्यों ने शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। 

रवींद्र महर को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित करते लायंस क्लब के पदाधिकारी।

इस मौके पर लायंस क्लब के अध्यक्ष अनुराग अग्रवाल, सचिव गौरव अग्रवाल, रोहिताश अग्रवाल, व्यापार मंडल अध्यक्ष वैभव अग्रवाल, शिविर संयोजक संजय अग्रवाल, दीपक छतवाल, दीपक शारदा, दीपक जैन, सदाशा अग्रवाल, नेहा शारदा, शुभी अग्रवाल, नारी शक्ति संस्थान की कल्पना अग्रवाल आदि मौजूद थे।

वैसे उप जिला अस्पताल में आयोजित इस शिविर में 20 यूनिट खून एकत्रित किया गया। न्यू लाइफ लाइन चैरिटेबल ब्लड बैंक के डॉ. सुभाष यादव और डॉ. नीलिमा ज्याला के सहयोग से 20 यूनिट ब्लड एकत्रित किया गया।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.