Wednesday Feb 4, 2026

बौतड़ी सरयू नदी क्षेत्र से खनन कर रही पोकलैंड मशीन को पकड़ा

देवभूमि टुडे

चंपावत/बाराकोट। बाराकोट क्षेत्र में सरयू नदी के किनारे पोकलैंड मशीन से अवैध खनन में राजस्व टीम ने एक पोकलैंड मशीन को सीज किया है। राजस्व टीम को देखकर पोकलैंड चालक मौके से फरार हो गया।

बाराकोट के तहसीलदार भीम कुटियाल के नेतृत्व में आज 4 जनवरी को छापामार ग्राम बौतड़ी सरयू नदी क्षेत्र से खनन कर रही पोकलैंड मशीन को पकड़ा। पोकलैंड मशीन द्वारा BBM खनन किए जाने से 3 गड्ढे बनाए गए हैं। खनन क्षेत्र में सीमा स्तंभ भी स्थापित नहीं पाए गए।

पकड़ी गई पोकलैंड मशीन।

 

पूछताछ करने पर कोई वैध कागजात प्रस्तुत नहीं किया जा सका। राजस्व टीम को नदी में उतरते हुए देखकर पोकलैंड चालक फरार हो गया। राजस्व टीम ने खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम 1957 की कई धाराओं के उल्लंघन पर अवैध खनन में संलिप्त पोकलैंड मशीन को जब्त किया गया।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.