कांग्रेस पर सियासत करने का आरोप लगाते हुए भाजपा ने चंपावत स्टेशन रोड पर फूंका पुतला
कांग्रेस पर हमलावर हुई भाजपा
देवभूमि दुडे
चंपावत। अंकिता हत्याकांड मामले में भाजपा ने कांग्रेस पर सियासत करने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस का पुतला दहन किया। महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष दीपा जोशी के नेतृत्व में भाजपा ने आज 4 जनवरी को चंपावत में कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी करने के बाद पुतला दहन किया। कहा कि अंकिता भंडारी हत्याकांड मामले में कांग्रेस लगातार निकृष्ट राजनीति कर रही है। जबकि प्रदेश सरकार ने त्वरित कार्रवाई व मजबूत साक्ष्यों को कोर्ट में प्रस्तुत कर अपराधियों को आजीवन कारावास की सजा दिलाई है।



पुतला दहन करने वालों में दर्ज़ा राज्यमंत्री श्याम नारायणा पांडेय, भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद सामंत, जिला महामंत्री मुकेश कलखुड़िया, नगर पालिका अध्यक्ष प्रेमा पांडेय, ब्लॉक प्रमुख अंचला बोहरा, सरोज चंद, युवा मोर्चा प्रदेश संयोजक गौरव पांडेय, मंडल अध्यक्ष सुनील पुनेठा, प्रकाश बिनवाल, चंद्रशेखर बगौली, मोर्चों के जिलाध्यक्ष मुकेश जोशी व पवन नाथ, विनीता फर्त्याल, रेखा देवी, सुनीता मुरारी, रूकमणि उनियाल, कैलाश अधिकारी, गीता भट्ट, पुष्पा ओझा सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।
© 2026. All Rights Reserved.