Friday Jan 23, 2026

सूखीढांग-डांडा-मीडार रोड पर सुकमी में हुई बोलेरो कार दुर्घटना, घायलों का टनकपुर उप जिला अस्पताल में चल रहा इलाज 

देवभूमि दुडे

चंपावत/टनकपुर। SDM (सूखीढांग-डांडा-मीडार) रोड पर बुड़म सुकमी में बॉलरों जीप दुर्घटनाग्रस्त हुई। हादसे में 5 लोग जख्मी हो गए। सभी घायलों का टनकपुर उप जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।

सामाजिक कार्यकर्ता पंडित शंकर दत्त जोशी ने बताया कि 5 लोग घायल हुए हैं। बताया गया कि सभी चोटिल लोग एक ही परिवार के हैं। घायलों को 108 एंबुलेंस से टनकपुर उप जिला अस्पताल भेज दिया है।

दुर्घटनाग्रस्त बोलेरो कार। 

सामाजिक कार्यकर्ता पंडित शंकर दत्त जोशी ने बताया कि आज 4 जनवरी अपराह्न करीब साढ़े 12 बजे नानकमत्ता से रमक जा रही एक बोलरो कार SDM रोड पर सूखीढांग से करीब 20 किमी दूर बुड़म सुकमी के पास ऊपर की रोड से नीचे की सड़क पर लुढ़क गई। हादसे में मोहन चंद्र भट्ट (42) पुत्र केशव दत्त, प्रेम बल्लभ जोशी (65) पुत्र डुंगर देव, प्रियांशु (13) पुत्र मोहन चंद्र, चंद्रबल्लभ जोशी (74) पुत्र खिमानंद और देवकी देवी (68) पत्नी चंद्रबल्लभ जोशी सभी रमक गांव निवासी घायल हुए। टांण के ग्राम प्रधान चंद्रशेखर गड़कोटी की सूचना पर आपात सेवा 108 की एंबुलेंस से घायलों को टनकपुर उप जिला अस्पताल भेजा गया।

घायलों की सूची।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.