NABARD के तहत चंपावत में बुनियादी ढांचा विकास होगा मजबूत
देवभूमि टुडे
चंपावत। ग्रामीण अवसंरचना विकास को गति देने के लिए IRDF योजना अंतर्गत चंपावत जिले के लिए ₹32.08 करोड़ की परियोजनाओं को स्वीकृति प्रदान की गई है। NABARD की जिला विकास प्रबंधक स्वाति कार्की ने बताया कि स्वीकृत परियोजनाएं ग्रामीण निर्माण विभाग, लोक निर्माण विभाग और पशुपालन विभाग से संबंधित हैं। इससे ग्रामीण संपर्क मजबूत होगा, आवागमन सुगम बनेगा तथा पशु चिकित्सा स्वास्थ्य अवसंरचना में उल्लेखनीय सुधार होगा। जिससे कृषि, पशुपालन और ग्रामीण आजीविका में मदद मिलेगी।
ये परियोजनाएं हुई हैं स्वीकृत:
लोनिवि: चंपावत, लोहाघाट एवं पाटी विकासखंडों में 5 ग्रामीण सड़क परियोजनाओं के लिए ₹21.88 करोड़ की स्वीकृति।
ग्रामीण निर्माण विभाग: चंपावत विकासखंड में दो ग्रामीण सड़क परियोजनाओं हेतु ₹5.30 करोड़।
पशुपालन विभाग: लोहाघाट में एक मॉडल पशु अस्पताल के निर्माण के लिए ₹4.90 करोड़।
© 2026. All Rights Reserved.