राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के 5 छात्रों ने जीते पदक
एक छात्र ने स्वर्ण, एक ने रजत और तीन छात्रों ने कांस्य पदक जीता
देवभूमि टुडे
चंपावत। अंतरराष्ट्रीय गणित ओलंपियाड में राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पल्सों के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया है। विद्यालय के छात्रों ने एक गोल्ड सहित कुल 5 पदक जीते हैं। गणित ओलंपियाड के समन्वयक नवीन चंद्र पंत ने बताया कि छात्र प्रियांशु जोशी को स्वर्ण, मनोज जोशी को रजत और तीन छात्र पंकज जोशी, नेहा जोशी और प्रियांशु कुमार को कांस्य पदक प्राप्त हुआ है।
मैथ्स ओलम्पियाड फाउंडेशन द्वारा 6 अक्टूबर को आयोजित गणित ओलंपियाड में विद्यालय के 52 छात्रों ने हिस्सा लिया। इसका परिणाम 3 जनवरी को घोषित किया गया। गणित ओलंपियाड का उद्देश्य बच्चों में गणित के भय को दूर करना, भविष्य में इंजीनियरिंग के क्षेत्र में कार्य करने के लिए प्रोत्साहित करना तथा बच्चों की रिजनिंग स्किल को निखारना है। इस प्रकार का आयोजन केवल निजी विद्यालयों में होता है, लेकिन इस बार पहली बार ग्रामीण पृष्ठभूमि के राजकीय विद्यालय के छात्रों ने इसमें हिस्सा लिया। छात्रों की सफलता पर विद्यालय के प्रधानाचार्य अजय रावत ने शिक्षक नवीन पंत के प्रयासों को की सराहना की है। विद्यालय के शिक्षक सुरेश पांडेय, एनडी जोशी, बंशीधर थ्वाल, चंद्रावती, भावना उपाध्याय ने बच्चों को शुभकामनाएं दी है । मुख्य शिक्षा अधिकारी मेहरबान सिंह बिष्ट, जिला शिक्षा अधिकारी मानसिंह, खंड शिक्षा अधिकारी भारत जोशी ने विद्यालय की उपलब्धि पर प्रसन्नता जताई है।
© 2026. All Rights Reserved.