Sunday Mar 22, 2026

नेपाल सीमा से लगे पोलप गांव में इलेक्ट्रीशियन प्रशिक्षण शुरू

SSB की पंचम वाहिनी द्वारा शुरू किया गया है 15 दिनी  प्रशिक्षण

देवभूमि टुडे

चंपावत। SSB (सशस्त्र सीमा बल) की पंचम वाहिनी हारा नेपाल सीमा से लगे पोलप गांव में इलेक्ट्रीशियन प्रशिक्षण शुरू हो गया है। संकल्प फाउंडेशन के सहयोग से वाइब्रेंट गांव पोलप में हुए कार्यक्रम का शुभारंभ कमांडेंट सुरेंद्र विक्रम ने किया। उन्होंने कहा कि 15 दिनी इस प्रशिक्षण से सीमावर्ती क्षेत्र के युवाओं को स्वरोजगार में मदद मिलेगी। प्रशिक्षण में इलेक्ट्रीशियन के मूलभूत कार्य, आवश्यक उपकरण, वायरिंग, इलेक्ट्रोनिक उपकरणों के मरम्मत की जानकारी दी जाएगी। 

प्रशिक्षण शिविर के उद्घाटन मौके पर संबोधित करते SSB के कमांडेंट सुरेंद्र विक्रम।

15 दिनी प्रशिक्षण में सीमांत क्षेत्र के 28 युवा हिस्सा ले रहे हैं। प्रशिक्षण का समापन 17 जनवरी को होगा। उद्घाटन कार्यक्रम में उप कमांडेंट चंद्रशेखर सी पाटिल, सहायक कमांडेंट केएच मेघ चंद्र सिंह, प्रधान निशा, तामली के थानाध्यक्ष कैलाश जोशी, देवेंद्र जोशी, अमन तड़ागी, प्रयाग राम, संकल्प फाउंडेशन के दीपक जोशी, बृजेश जोशी, पीयूष तिवारी आदि मौजूद थे।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.