Wednesday Feb 4, 2026

लोहाघाट के भेड़खान क्षेत्र में 1-2 जनवरी की दरम्यिनी रात को कुछ लोगों ने देवदार के 8 से 10 पेड़ों को पहुंचाया नुकसान

अज्ञात के खिलाफ जुर्म जारी करने के साथ ही पेड़ों के  छिले स्थानों में मॉज घास को गीला करके बांधा गया

देवदार टुडे

चंपावत/लोहाघाट। लोहाघाट क्षेत्र में देवदार के पेड़ों को  कुछ अनजान लोगों ने नुकसान पहुंचाया है। मामले के प्रकाश में आने के बाद वन विभाग डैमेज कंट्रोल में जुट गया है। पेड़ों को बचाने की कवायद के साथ उसने अज्ञात लोगों के खिलाफ वन अधिनियम के तहत केस दर्ज कर लिया है।

पेड़ों का ट्रीटमेंट करते वन कर्मी।

उप प्रभागीय वनाधिकारी सुनील कुमार ने बताया कि लोहाघाट के भेड़खान क्षेत्र में 1-2 जनवरी की दरम्यिनी रात को कुछ अज्ञात लोगों ने देवदार के 8 से 10 पेड़ों को नुकसान पहुंचाया। मामला जानकारी आने में विभाग ने इन पेड़ों का ट्रीटमेंट किया। पेड़ के छिले स्थानों में मॉज घास को गीला करके बांध दिया गया है। साथ ही अज्ञात के खिलाफ जुर्म जारी कर दिया गया है। पेड़ों को नुकसान करने वालों का पता लगाया जा रहा है।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.