Friday Jul 10, 2026

लफ्ड़ा-स्यूली-बूड़ाखेत सड़क खुली

देवभूमि टुडे

चंपावत। लगातार बारिश और खराब मौसम के चलते आज 9 जुलाई को चंपावत जिले के इंटर तक के सभी स्कूल और आंगनवाड़ी केंद्र बंद किए गए हैं। बारिश के बावजूद भले ही चंपावत जिले के दोनों (टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग और सितारगज-टनकपुर राष्ट्रीय राजमार्ग) राष्ट्रीय राजमार्ग खुले हैं, लेकिन कई आंतरिक संपर्क मार्ग बंद है। ग्रामीण सड़कें बंद होने से लोगों की आवाजाही बंद हो रही है। 

लफ्ड़ा-स्यूली-बूड़ाखेत को खोल दिया गया। जिला आपदा परिचालन केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक आज बृहस्पतिवार पूर्वान्ह 6 ग्रामीण सड़कें बंद हैं। विभाग का कहना है कि इन सड़कों को खोलने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।

बंद हैं ये सड़कें:

धौन-दियूरी, धौन-बड़ौली, धौन-सल्ली, खटोली-मल्ली बड़ोली, लेटी-रियासी-तरकुली और बैड़ा बैड़वाल-सुंगरखाल सड़क।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.