Wednesday Nov 18, 2026

ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग के पास टिहरी गढ़वाल के गूलर में बड़ी सड़क दुर्घटना, 13 घायल, घायलों को AllMS ऋषिकेश ले जाया गया

SDRF एवं पुलिस कर रही बचाव अभियान जारी

देवभूमि टुडे

चंपावत/टिहरी। ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग के पास यात्रियों को लेकर जा रही बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। रेलिंग तोड़ते हुए बस पुल से नीचे लुढ़क गई। टिहरी के आपातकाली परिचालन केंद्र के मुताबिक हादसे में  6 यात्रियों की मौत हो चुकी है। 13 से अधिक यात्री घायल हुए हैं। बस में 25 से 30 यात्री सवार थे। मौके पर राहत बचाव कार्य जारी है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हरिद्वार से चमोली जिले के कर्णप्रयाग जा रही यात्रियों से भरी बस आज 17 नवंबर की सुबह करीब 5 बजे गुल्लर पुल के पास हादसे का शिकार हो गई। बस पुल से करीब 100 मीटर नीचे गधेरे में जा गिरी। 1 शव और 8 घायल AllMS पहुंचाया गया है।

पावकीदेवी उप तहसील के अंतर्गत गुल्लर बाजार के समीप हुए इस हादसे के समय विश्वनाथ सेवा की इस बस में 25 से 30 यात्री सवार थे। सुबह 3:30 बजे हरिद्वार से रवाना हुई बस के ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना मिलते ही SDRF पोस्ट ब्यासी और ढालवाला की टीमों ने मौके पर पहुंच राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। हादसे में 4 यात्रियों के शव बरामद कर लिए गए हैं। जबकि 2 अन्य लोगों के शवों को निकालने की कार्यवाही चल रही है। अब तक 20 घायलों को बस से बाहर निकाला जा चुका है। इनमें से 19 घायलों को AllMS ऋषिकेश भेजा गया है। अन्य घायलों को ऋषिकेश के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। SDRF के अलावा मौके पर पुलिस बल भी मौजूद है।

दुर्घटना में रेस्क्यू करती पुलिस एवं SDRF टीम।

 

ये लोग हुए हैं घायल:

1-मोहम्मद वहाब अंसारी पुत्र उस्मान अंसारी, निवासी छैलापाता, जिला दुमका, झारखंड, उम्र 22 वर्ष।

2-राहुल कुमार पुत्र उपेंद्र कुमार, निवासी ट्रकुल अपार्टमेंट, पटना, बिहार, उम्र 24 वर्ष।

3-अभिषेक पुत्र राजेंद्र सिंह, निवासी मोहम्मद नथा, जसपुर, ऊधमसिंहनगर, उम्र 28 वर्ष।

4-प्रत्यूष पुत्र सुभाष, निवासी बुढ़ाकेशी, खटीमा, ऊधमसिंहनगर, उम्र 23 वर्ष।

5-अर्जुन सौरन पुत्र प्रधान सौरन, निवासी ग्राम सीलीबुना, थाना रानीचौल, जिला दुमका, झारखंड, उम्र 34 वर्ष।

6-बुधन मुर्मू पुत्र देवान मुर्मू, निवासी ढोडिया, जिला दुमका, झारखंड, उम्र 50 वर्ष।

7-आयरा पुत्री विशाल, निवासी गुवाहाटी, असम, उम्र 3 वर्ष।

8-नूरजहां पत्नी विशाल, निवासी गुवाहाटी, असम, उम्र 26 वर्ष।

9-राजकुमार पुत्र काली चरण, निवासी ग्राम उपर मजियारा, जिला दुमका, झारखंड, उम्र 32 वर्ष।

10-जतिन पुत्र जीतपाल, निवासी डीडीए क्वार्टर, जिला शाहदरा, दिल्ली, उम्र 21 वर्ष।

11-पंकज नेगी पुत्र पूरण नेगी, निवासी धौलतीर, रुद्रप्रयाग, उम्र 31 वर्ष।

12-संतोष कुमार पुत्र नरेश प्रसाद, निवासी जहानाबाद, थाना घोषी, बिहार, उम्र 38 वर्ष।

13-वीरेंद्र सिंह पुत्र मुरली सिंह, निवासी हैरन, कर्णप्रयाग, चमोली, उम्र 58 वर्ष।






Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.