Tuesday Oct 20, 2026

17 सितंबर को बनबसा से हुई थी 2 ड्रम बिजली केबिल चोरी

बनबसा पुलिस ने आरोपितों को गिरफ्तार किया

देवभूमि टुडे

चंपावत/बनबसा। बनबसा से 2 ड्रम बिजली केबिल चोरी मामले का पुुलिस ने खुलासा कर लिया है। पुलिस ने चोरी के आरोप में 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। साथ ही आरोपितों के कब्जे से बिजली केबिल का 1 ड्रम भी बरामद किया है।

संजय सिंह राणा ने 17 सितंबर को बनबसा विद्युत घर से 2 ड्रम विद्युत केबिल चोरी होने की तहरीर दी थी। जिसके आधार पर बनबसा थाने में बीएनएस की धारा 305(ई) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने 24 सितंबर को बनबसा धनुष पुल बैरियर के पास चेकिंग के दौरान पिकअप वाहन से चोरी का 1 ड्रम विद्युत केबिल (काला-सिल्वर रंग) बरामद किया। साथ ही 6 आरोपितों को भी गिरफ्तार किया गया। मौके से घटना में प्रयुक्त एक कटर भी बरामद किया है। पुलिस ने बरामदगी के आधार पर अभियोग में बीएनएस की धारा 3(5)/ 317(2) की बढ़ोत्तरी की गई। मामले के खुलासे के लिए पुलिस ने 35-40 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली  गई थी।

 

गिरफ्तार हुए ये आरोपित:

1.विवेश कुमार (21) निवासी ग्राम चितौरा, थाना अलापुर, बदायूं।

2.विमलेश कुमार (20) निवासी ग्राम उमरियां, थाना बरखेड़ा, पीलीभीत।

3.आकाश शर्मा (19) निवासी वार्ड नंबर 3, मछली मार्केट, थाना ट्रांजिट कैंप, ऊधमसिंह नगर।

4.अन्नू (22) निवासी ग्राम गहबरा, थाना मीरगंज, बरेली।

5.डोरी लाल (19) निवासी ग्राम उमरियां, थाना बरखेड़ा, पीलीभीत।

6.खुशी राम (18) निवासी ग्राम भवननगला, थाना उसावा, बदायूं।

3 आरोपितों का है अपराधिक इतिहास:

1.विवेश कुमार, 193/26 धारा 303(2) 317(2) चालानी कोतवाली  खटीमा धारा 303(2) 317(2) 51/26 चालानी थाना बनबसा।

2-विमलेश कुमार, धारा 303(2) 317(2) चालानी कोतवाली टनकपुर।

3-डोरी लाल, धारा 303 (2) 317(2) चालानी कोतवाली टनकपुर।

पुलिस टीम में शामिल अधिकारी-कर्मचारी:

विनय मित्तल थानाध्यक्ष, उप निरीक्षक दिलबर सिंह (विवेचक), हेड कांस्टेबल संजय शर्मा, एजाज अहमद, कांस्टेबल उमेश प्रसाद, विजयशंकर, कैलाश सिंह अधिकारी।






Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.