BJYM के पूर्व जिलाध्यक्ष रहे हैं चंपावत के गौरव पांडेय
देवभूमि टुडे
चंपावत/देहरादून। एडवोकेट गौरव पांडेय को BJYM (भारतीय जनता युवा मोर्चा) विधिक संयोजक बनाया गया है। BJYM के प्रदेश अध्यक्ष विपुल मैंदोली ने कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए उन्हें यह जिम्मेदारी दी है। एडवोकेट पांडेय 2022 से 2025 तक BJYM के चंपावत के जिलाध्यक्ष रह चुके हैं। संगठन के काम को जिम्मेदारी से निभाने का उन्हें पुरस्कार मिला है।


चंपावत राजकीय महाविद्यालय छात्रसंघ के अध्यक्ष रह चुके एडवोकेट गौरव पांडेय को मिली इस नई जिम्मेदारी पर चंपावत का विधानसभा में प्रतिनिधित्व करने वाले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, उत्तराखंड वन एवं पर्यावरण सभा का समिति के उपाध्यक्ष श्याम नारायण पांडेय, पूर्व विधायक पूरन सिंह फर्त्याल, जिला पंचायत अध्यक्ष आनंद अधिकारी, नगर पालिका अध्यक्ष प्रेमा पांडेय, ब्लाक प्रमुख अंचला बोहरा, जिला पंचायत सदस्य कृष्णानंद जोशी, भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद सामंत, जिला महामंत्री मुकेश कलखुड़िया, प्रदेश मंत्री निर्मल माहरा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एडवोकेट शंकर दत्त पांडेय, सतीश चंद्र पांडेय, विधायक प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी, BJP मंडल अध्यक्ष सुनील पुनेठा, प्रकाश बिनवाल, व्यापार संघ अध्यक्ष विकास साह आदि ने खुशी जताई है।
© 2026. All Rights Reserved.