Wednesday Feb 4, 2026

भिंगराड़ा में हैंडपंप खराब होने से पेयजल संकट गहराया

ग्रामीणों ने DM को भेजा ज्ञापन

देवभूमि टुडे

चंपावत/पाटी। पाटी विकासखंड के भिंगराड़ा अमृतसर मार्केट में मोंडेक्स प्रणाली का एकमात्र हैंडपंप खराब हो गया है। इससे क्षेत्र में पेयजल संकट गहरा गया है। परेशान ग्रामीणों ने DM को ज्ञापन भेज शीघ्र समस्या के समाधान की मांग की है।

ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में पेयजल का एकमात्र स्रोत यह हैंडपंप था, जो अब खराब चल रहा है। पेयजल की कमी से मजबूर होकर वह प्राकृतिक जल स्रोत नदी, नालों से पानी लाकर अपनी दिनचर्या चला रहे हैं। ग्रामीणों ने शीघ्र हैंडपंप की मरम्मत कराने की गुहार लगाई है। ज्ञापन में चंद्रशेखर, चंदन राम, दीपक शर्मा, जगदीश सिंह, पुष्कर सिंह, प्रकाश सिंह आदि के हस्ताक्षर हैं। DM मनीष कुमार ने खराब हैंडपंप को तुरंत ठीक करने के पेयजल विभाग को निर्देश दिए हैं।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.