पुलिस एकादश ने 67 रन से हराया
कौशल उप्रेती “मैन ऑफ द मैच” रहे
देवभूमि टुडे
चंपावत। मैत्री क्रिकेट मैच में चंपावत पुलिस की टीम मीडिया एकादश पर भारी पड़ी। चंपावत पुलिस लाइन में नशामुक्त अभियान के अंतर्गत हुए मैच में पुलिस एकादश 67 रन से विजय हासिल की। उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए पुलिस एकादश के कौशल उप्रेती को “मैन ऑफ द मैच” घोषित किया गया।


पहले बल्लेबाजी करते हुए पुलिस टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 214 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मीडिया एकादश 20 ओवर में 147 रन ही बना सकी।


© 2026. All Rights Reserved.