Sunday Mar 22, 2026

सेनानी पंडित हर्षदेव ओली के गांव में ₹69.46 लाख से बनेगी 1 किमी सड़क

देवभूमि टुडे

चंपावत/खेतीखान। चंपावत जिले के पाटी विकासखंड के गोशनी ग्राम पंचायत में गोशनी से ओलीगांव तक सड़क के निर्माण कार्य का शुभारंभ हो गया है। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पंडित हर्षदेव ओली की धरती वाले इस गांव में सड़क के बनने से ग्रामीणों की आवाजाही आसान होगी और ग्रामीण कारोबार में भी इजाफा होगा।

1 किलोमीटर लंबी इस सड़क की कुल लागत ₹69.46 लाख रुपये है। जिसमें VB G राम G मद से ₹34.73 लाख एवं ‘मेरा गाँव, मेरी सड़क’ योजना से ₹34.73 लाख की राशि शामिल है। सड़क निर्माण कार्य का क्रियांवयन विकासखंड पाटी करेगी। जिलाधिकारी मनीष कुमार ने कहा कि सड़क के काम को गुणवता के साथ निर्धारित समय पर पूरा करने के निर्देश दिए हैं।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.