Friday Jan 23, 2026

जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी चिकित्सा सेवा संघ के अध्यक्ष डॉ. गिरेंद्र चौहान ने जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी को भेजा ज्ञापन

देवभूमि टुडे

चंपावत। जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी चिकित्सा सेवा संघ ने बायोमैट्रिक हाजिरी के आदेश का विरोध किया है। इसे लेकर संघ के अध्यक्ष डॉ. गिरेंद्र चौहान ने जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी को ज्ञापन भेजा है।

 

डॉ. गिरेंद्र चौहान।

संगठन का तर्क है कि चंपावत जिले की विषय भौगोलिक परिस्थितियों व कई दूरस्थ क्षेत्रों में लचर मोबाइल नेटवर्क से बायोमैट्रिक हाजिरी मुमकिन नहीं है। इसके अलावा बहुउद्देश्यीय शिविर सहित विभिन्न मेडिकल कैंपों व अन्य कार्यक्रमों की वजह से भी बायोमैट्रिक हाजिरी में अड़चन आएगी। साथ ही कर्मचारियों को कई बार अपने  अस्पताल के साथ-साथ अन्यत्र  संबद्ध भी किया जाता है। इन तमाम कारणों से बायोमैट्रिक उपस्थिति संभव नहीं है। संगठन ने बायोमेट्रिक हाजिरी की अनिवार्यता से छूट देने की मांग की है।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.