Wednesday Feb 4, 2026

टनकपुर में पकड़ा गया चंपावत निवासी प्रभात जोशी

4.85 ग्राम स्मैक के साथ हुआ गिरफ्तार

देवभूमि टुडे

चंपावत/ टनकपुर। टनकपुर पुलिस टीम ने इमली पड़ाव डिग्री कॉलेज के पास टनकपुर में सघन चेकिंग अभियान के दौरान एक युवक को स्मैक के साथ पकड़ा है। पुलिस नेअभियुक्त प्रभात जोशी (31) निवासी छतार, कुलेठी चंपावत को चेकिंग के दौरान 2 जनवरी को 4.85 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया। 

 

कोतवाल चेतन रावत ने बताया कि आरोपी के खिलाफ NDPS अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक सुरेंद्र सिंह खड़ायत, हेड कांस्टेबल कमल कुमार और प्रकाश सिंह शामिल थे।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.