पाटी के अमौली गांव में ग्राम प्रधान निशा भट्ट की पहल पर पंचायतघर में हो रही पढ़ाई
गांव के 35 बच्चों की 31 जनवरी तक होगी पढ़ाई
देवभूमि टुडे
चंपावत/पाटी। कड़ाके की सर्दी के बीच इन दिनों पहाड़ ही नहीं मैदान में भी स्कूलों की छुट्टी है, लेकिन इसके बावजूद यहां एक दूर के गांव में बच्चों की पढ़ाई हो रही है। कक्षाएं चल रही है। और ये सब हो रहा है स्वैच्छिक प्रयासों से। दूसरी जगह कार्यरत इस गांव के शिक्षक अवकाश में इन बच्चों को पढ़ा रहे हैं।
पाटी ब्लॉक की आदर्श ग्राम पंचायत है अमौली। यहां की ग्राम प्रधान निशा भट्ट ने छुट्टी में गांव आए शिक्षकों से गांव के बच्चों को शीत अवकाश में पढ़ाने का प्रस्ताव रखा। सभी शिक्षकों ने इस प्रस्ताव को स्वीकारते हुए 1 जनवरी से शिक्षण कार्य शुरू कर दिया है।
प्राथमिक स्कूल से आगे की व्यवस्था गांव में नहीं होने से पढ़ाने की व्यवस्था पंचायत घर में की गई। यहां 1 जनवरी से पहली कक्षा से इंटर तक की बच्चों की पढ़ाई शुरू हो गई है। हर रोज 4 घंटे होने वाला ये शिक्षण कार्य 31 जनवरी तक निरंतर चलेगा।
पढ़ा रहे हैं ये शिक्षक:
GIC मूलाकोट के प्रवक्ता गिरीश चंद्र भट्ट।
पिथौरागढ़ GIC के प्रवक्ता सुरेश चंद्र भट्ट।
किच्छा GIC के प्रवक्ता हिमांशु भट्ट।
गांव के शिक्षक मोहन चंद्र भट्ट।
© 2026. All Rights Reserved.