Monday Apr 20, 2026

चंपावत कलक्ट्रेट में जनता मिलन कार्यक्रम

मोस्टा बकोड़ा के जन्म से दृष्टिबाधित दिव्यांग केदार राम की शिकायत पर कार्रवाई शुरू

देवभूमि टुडे

चंपावत। चंपावत कलक्ट्रेट में जनता मिलन कार्यक्रम में हुई जन सुनवाई में कुल 59 शिकायतें दर्ज की गई। ज्यादातर शिकायतों का मौके पर ही समाधान किया गया। शेष समस्याओं का तत्काल निस्तारण करने के निर्देश दिए। डीएम मनीष कुमार ने कहा कि जन समस्याओं के समाधान में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।

जन मिलन कार्यक्रम।

पासम निवासी कैलाश चंद्र एवं ग्राम प्रधान राधिका देवी ने पेयजल समस्या, ग्राम त्यारसों में जल जीवन मिशन के अंतर्गत अनियमित जलापूर्ति, राजकीय उच्चतर प्राथमिक विद्यालय आमनी में भूस्खलन की समस्या, केशव राम की खतौनी में नाम संशोधन, शोभा सुतेड़ी को मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना का लाभ दिलाने, भवान सिंह ने लंबित पेंशन भुगतान, मदन सिंह ने खटोली क्षेत्र में सिंचाई सुविधा हेतु चेक डैम निर्माण के मामले उठाए। इसके अलावा दीवान सिंह, अनिल जोशी, महेश सिंह बोरा, अमरनाथ एवं दीपक कुमार सहित अन्य नागरिकों ने भी समस्याएं रखीं। डीएम ने सभी मामलों पर तत्काल निस्तारण करने के निर्देश दिए। ग्राम पंचायत मोस्टा बकोड़ा के जन्म से दृष्टिबाधित दिव्यांग केदार राम की शिकायत पर त्वरित पहल करते हुए डीएम ने जिला समाज कल्याण अधिकारी एवं ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर को तत्काल जिला अस्पताल भेजकर दिव्यांग प्रमाण पत्र एवं आधार कार्ड बनाने की प्रक्रिया शुरू कराई। साइबर धोखाधड़ी के एक मामले में 54 हजार की ठगी की शिकायत पर डीएम मनीष कुमार ने पुलिस विभाग को जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए। कार्यक्रम में सीडीओ डॉ. जीएस खाती, एसडीएम अनुराग आर्य, डीडीओ दिनेश सिंह डिगारी, सीएमओ डॉ. देवेश चौहान, मुख्य कृषि अधिकारी धनपत कुमार सहित जिला स्तरीय अधिकारी और नागरिक मौजूद थे।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.