Wednesday Feb 4, 2026

चंपावत में निःशुल्क मल्टी स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर 8 जनवरी को

शिविर में सेवा देंगे ढेरों विशेषज्ञ डॉक्टर

देवभूमि टुडे

चंपावत। चंपावत जिले के इतिहास में पहली बार बच्चों के लिए निःशुल्क मल्टी स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर लोगा। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. देवेश चौहान के मुताबिक 8 जनवरी को चंपावत नगर पालिका के रैनबसेरा में राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत जन्म से 18 वर्ष तक के बच्चों के लिए निःशुल्क मल्टी स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर लगाया जाएगा।

CMO डॉ. देवेश चौहान।

 

शिविर में विशेष सुविधा के अंतर्गत पात्र बच्चों के दिव्यांग प्रमाण पत्र मौके पर ही बनाए जाएंगे।

शिविर में बच्चों की समग्र स्वास्थ्य जांच एवं इलाज के लिए बाल रोग विशेषज्ञ, हड्डी एवं जोड़ रोग विशेषज्ञ, नाक-कान-गला रोग विशेषज्ञ, मस्तिष्क रोग विशेषज्ञ, नेत्र रोग विशेषज्ञ व ऑप्टोमेट्रिस्ट, स्त्री रोग विशेषज्ञ, अर्ली इंटरवेंशन एवं विशेष शिक्षा परामर्शदाता, हृदय रोग विशेषज्ञ, फिजियोथेरेपिस्ट, स्पीच थैरेपिस्ट एवं ऑडियोलॉजिस्ट, मनोचिकित्सक व क्लीनिकल साइकोलॉजिस्ट, दंत रोग विशेषज्ञ, जनरल फिजिशियन तथा त्वचा रोग विशेषज्ञ सेवाएं देंगे। स्वास्थ्य शिविर सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित होगा।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.