Sunday Jun 21, 2026

बाराकोट की पूर्व ब्लॉक प्रमुख विनीता फर्त्याल को BJP महिला मोर्चा के कुमाऊं मंडल का सह संयोजक बनाया गया

देवभूमि टुडे

चंपावत। बाराकोट की पूर्व ब्लॉक प्रमुख एवं वरिष्ठ BJP नेत्री विनीता फर्त्याल को पार्टी में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है। उन्हें नैनीताल की अल्का जीना के साथ BJP महिला मोर्चा के कुमाऊं मंडल का सह संयोजक बनाया गया है।

विनीता फर्त्याल।

 

BJP महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष रुचि चौहान भट्ट की ओर से जारी नियुक्ति पत्र में 5 प्रदेश प्रवक्ता, सोशल मीडिया, IT के अलावा दोनों मंडलों के संयोजकों व सह संयोजकों की तैनाती की गई है। कुमाऊं मंडल के संयोजक का दायित्व काशीपुर की अंजू भुड्डी को दिया गया है।

चंपावत जिले की प्रमुख महिला BJP नेत्री विनीता फर्त्याल का संगठन को जमीनी आधार देने और महिलाओं को पार्टी से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका रही है। पूर्व ब्लॉक प्रमुख के योगदान को देखते हुए ये अहम जिम्मेदारी दी गई है। चंपावत की पूर्व ब्लॉक प्रमुखा रेखा देवी, पुष्पा सकारी सहित कई महिलाओं नेताओं ने विनीता फर्त्याल को मिली इस जिम्मेदारी के लिए बधाई दी है।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.