'जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार' के अंतर्गत किमतोली में बहुद्देशीय जनसेवा शिविर
देवभूमि हुडे
चंपावत/लोहाघाट। न्याय पंचायत किमतोली के उप तहसील परिसर किमतोली में 'जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार' के अंतर्गत बहुद्देशीय जनसेवा शिविर में कुल 748 से अधिक लोग विभिन्न विभागीय सेवाओं एवं योजनाओं से लाभांवित हुए।
शिविर में विभिन्न विभागों ने व्यापक स्तर पर सेवाएं दीं। कृषि विभाग द्वारा 13 , ग्राम्य विकास विभाग द्वारा 07, पंचायती राज विभाग द्वारा 11, उद्यान विभाग द्वारा 13, समाज कल्याण विभाग द्वारा 6, महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग द्वारा 16, खाद्य पूर्ति विभाग द्वारा 11, श्रम विभाग द्वारा 25, स्वास्थ्य विभाग द्वारा 122, आयुष विभाग द्वारा 88, होम्योपैथी विभाग द्वारा 73, पशुपालन एवं डेयरी विकास विभाग द्वारा 55 तथा सहकारिता विभाग द्वारा 05, बैंक व वित्तीय संस्थानों द्वारा 02, मत्स्य व रेशम विभाग द्वारा 17 लोगों को विभिन्न योजनाओं का लाभ दिया गया। शिविर के दौरान 22 से अधिक प्रमाण पत्र जारी किए गए गए।




इस अवसर पर CDO डॉ जीएस खाती ने 65 शिकायतों एवं मांगों को सुन इनमें से 39 शिकायतों का मौके पर निस्तारण हुआ। शेष प्रकरणों के निस्तारण के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों को समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण एवं संवेदनशील कार्यवाही सुनिश्चित करने के स्पष्ट निर्देश दिए गए।
शिविर में वृद्धावस्था, विधवा एवं दिव्यांग पेंशन से संबंधित सेवाएं प्रदान की गईं। आयुष विभाग द्वारा आयुर्वेद एवं होम्योपैथिक परामर्श के साथ औषधियों का वितरण किया गया। कृषि एवं उद्यान विभाग द्वारा बीज एवं उर्वरक उपलब्ध कराए गए। स्वास्थ्य विभाग द्वारा नेत्र परीक्षण, सामान्य स्वास्थ्य जांच, रक्त जांच एवं चिकित्सकीय परामर्श प्रदान किया गया। खाद्य पूर्ति विभाग द्वारा राशन कार्ड संशोधन एवं केवाईसी की सुविधा दी गई।
इसके अतिरिक्त SBI RSETI द्वारा स्वरोजगार एवं कौशल विकास प्रशिक्षण, सहकारिता विभाग द्वारा ऋण एवं सहकारी योजनाओं की जानकारी तथा पशुपालन एवं डेयरी विकास विभाग द्वारा पशु स्वास्थ्य परीक्षण सेवाएं उपलब्ध कराई गईं।
कार्यक्रम में दर्जा मंत्री श्याम नारायण पांडेय, भाजपा प्रदेश मंत्री निर्मल माहरा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सतीश पांडेय, SDM नीतू डांगर सहित विभिन्न जिला स्तरीय अधिकारी तथा बड़ी संख्या में आम लोग मौजूद थे।
© 2026. All Rights Reserved.