Wednesday Feb 4, 2026

लोहाघाट के कई BPC सदस्यों ने विकास कार्यों की राशि बांटने में लापरवाही और अनियमितता का लगाया आरोप

देवभूमि टुडे

चंपावत/लोहाघाट। लोहाघाट के कई क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने चतुर्थ राज्य वित्त,15वें वित्त आयोग, केंद्र वित्त और केंद्र प्रायोजित योजनाओं के वितरण में अनियमितताओं और स्वीकृत योजनाओं की टेंडर प्रक्रिया में गड़बड़ी के आरोप लगाते हुए ब्लॉक परिसर में बेमियादी धरना दूसरे दिन भी जारी रहा।

 

BDC सदस्य प्रकाश सिंह धामी के नेतृत्व में दूसरे दिन 1 जनवरी को धरने पर बैठे सदस्यों ने आरोप लगाया कि विकास कार्यों के लिए मिलने वाली राशि को बांटने में लापरवाही और अनियमितता की जा रही है। साथ ही क्षेत्र पंचायतों में स्वीकृत योजनाओं के निविदा में खुली प्रतिस्पर्धा के बजाय गुपचुप तरीके से प्रक्रिया को प्रभावित किया जा रहा है। धरना स्थल पर सुंदरकांड का पाठ भी किया गया। 

पूर्व जिला पंचायत सदस्य पुष्कर सिंह बोहरा, ग्राम प्रधान महेश जोशी, पुष्कर कुंवर, पवन भट्ट, मोहन सिंह, चंद्रकांत तिवारी ने धरने को समर्थन दिया। इस दौरान बबीता चिल्कोटी, अंकिता बोहरा, शोबन सिंह, गणेश गिरी, जयंती गोस्वामी, नीमा शर्मा, नैनराम, उमा कुंवर, ऋचा महरा, अंकित कुमार, सोबन सिंह बोहरा, विनोद बोहरा, महेश्वरी देवी आदि मौजूद थे।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.