Wednesday Feb 4, 2026

देहरादून जा रही लोहाघाट डिपो की बस में लगी आग

शॉर्ट सर्किट से आग लगी: RM आलोक बनवाल

सभी 14 यात्री बाल-बाल बच गए

रोडवेज की पुरानी बसों से यात्रियों की जान जोखिम में

देवभूमि टुडे

चंपावत/लोहाघाट। उत्तराखंड रोडवेज की एक बस में देहरादून डोईवाला के पास लालतपपड़ के पास एकाएक आग लग गई। गनीमत यह रही कि बस में सवार सभी 14 यात्री बाल-बाल बच गए। लोहाघाट डिपो की रोडवेज बस लोहाघाट से देहरादून जा रही थी।

रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक आलोक बनवाल ने बताया कि लोहाघाट से देहरादून जा रही लोहाघाट डिपो (यूके 04/4232) की बस में आज 1 जनवरी की सुबह 4.30 बचे अचानक आग लग गईं। अलबत्ता सभी यात्री बाल-बाल बच गए। RM ने आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट रही।  बस में सवार महिपाल सिंह और गोपाल गिरी मुख्यमंत्री सम्मान कार्यक्रम में जा रहे थे। उनका मोबाइल और पर्स जल गया।

 

लोहाघाट डिपो में बसों की भारी कमी और पुरानी बसों के संचालन से यात्रियों को खतरे के बीच सफर करने को मजबूर होना पड़ रहा है। वर्तमान में डिपो में 32 बसों का बेड़ा है। इनमें से कुछ समय पहले 12 बसें दिल्ली रूट पर संचालित की जा रही थीं। करीब 10 बसें पर्वतीय क्षेत्र के मानक पूरे कर चुकी हैं। जबकि 10 अन्य बसें मानक पूरा करने के कगार पर हैं। डिपो में बसों की कमी के कारण विभिन्न रूटों पर पुरानी और मानक पूरी कर चुकी बसें ही चलाई जा रही हैं, जिससे यात्रियों को काफी परेशानी हो रही है। निगम प्रबंधन का कहना है कि नई बसों के लिए मांग की गई है।

वहीं लोहाघाट के विधायक खुशाल सिंह अधिकारी ने कहा कि यात्रियों की इन दिक्कतों को देखते हुए उन्होंने लगातार शासन से लोहाघाट डिपो के लिए नई बसें उपलब्ध कराने की मांग की है। उन्होंने उम्मीद जताई कि जल्द ही डिपो को नई बसें मिलेंगी, जिससे यात्रियों को राहत मिलेगी।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.