Saturday Sep 19, 2026

टनकपुर का वाकया

कल शाम घर से बाजार को निकली थी किशोरी

देवभूमि टुडे

चंपावत/टनकपुर। 31 दिसंबर की शाम घर से बाजार को निकली एक किशोरी लापता हो गई। खोजबीन के बाद सुराग नहीं लगने पर परिजनों ने रात में ही कोतवाली में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई।

 

पुलिस के मुताबिक टनकपुर निवासी एक महिला ने तहरीर देकर बताया है कि उनकी 17 वर्षीय बेटी बुधवार की शाम को घर से बिना बताए कहीं चली गई। काफी खोजबीन के बाद भी उसका सुराग नहीं लग रहा है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर गुमशुदगी दर्ज कर ली है। किशोरी की खोजबीन शुरू कर दी गई है।






Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.