Sunday Jun 21, 2026

“जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” के तहत लगेंगे शिविर

देवभूमि टुडे

चंपावत। वर्ष 2026 का पहला बहुउददेश्यीय शिविर कल 2 जनवरी को होगा। “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” अभियान के अंतर्गत चंपावत जिले के तामली और किमतोली में कल 2 जनवरी को ये शिविर लगेंगे। तहसील परिसर किमतोली और राजकीय इंटर कॉलेज मैदान तामली में शिविर आयोजित होगा।

 

DM मनीष कुमार।

 

 

 

इस अभियान का मुख्य उद्देश्य सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ ग्रामीण क्षेत्रों में अंतिम व्यक्ति तक सीधे पहुंचाना और आम लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान मौके पर ही सुनिश्चित करना है। चंपावत जिले में 17 दिसंबर से 30 जनवरी तक विभिन्न ग्राम पंचायतों एवं न्याय पंचायतों में बहुउद्देशीय शिविर आयोजित किए जा रहे हैं।

जिलाधिकारी मनीष कुमार ने सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे निर्धारित तिथियों एवं स्थलों पर अनिवार्य रूप से उपस्थित रहकर पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से आच्छादित करें तथा प्राप्त शिकायतों एवं समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण सुनिश्चित करें।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.