Thursday Jan 15, 2026

पूर्व PM अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म शताब्दी वर्ष के अवसर पर लोहाघाट विधानसभा क्षेत्र का लोहाघाट में हुआ अटल स्मृति सम्मेलन

पूर्व प्रधानमंत्री के जीवन, विचारों और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान पर हुई चर्चा

देवभूमि टुडे

चंपावत/ लोहाघाट। BJP प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य हेमा जोशी ने कहा कि भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का समूचा जीवन राष्ट्र को समर्पित था। अटल स्मृति वर्ष के मौके पर आज 31 दिसंबर को जिलाध्यक्ष गोविंद सामंत की अध्यक्षता में लोहाघाट विधानसभा क्षेत्र के BJP कार्यकर्ताओं के सम्मेलन में मुख्य वक्ता हेमा जोशी, वरिष्ठ नेता एडवोकेट शंकर दत्त पांडेय, जगदीश जोशी ने कहा कि भारत रत्न वाजपेयी ने भारत को नई दिशा दी। पूर्व PM के जीवन, विचार, सुशासन, राष्ट्र निर्माण में उनका योगदान एवं उनके लोकतांत्रिक मूल्यों को जन जन तक पहुंचाने की अपील की गई।

वक्ताओं ने कहा कि भारत रत्न वाजपेयी ने भारत को परमाणु शक्ति संपन्न राष्ट्र बनाया। पोखरण परीक्षण, स्वर्णिम चतुर्भुज, ग्राम सड़क योजना जैसे ऐतिहासिक निर्णयों से लेकर उत्तराखंड राज्य की स्थापना भी वाजपेयी की देन है।

अटल स्मृति दिवस कार्यक्रम के जिला सह संयोजक व पार्टी के जिला उपाध्यक्ष कैलाश पांडेय के संचालन में हुए कार्यक्रम में सम्मेलन में पूर्व विधायक पूरन सिंह फर्त्याल, जिला पंचायत अध्यक्ष आनंद सिंह अधिकारी, चंपावत की ब्लॉक प्रमुख अंचला बोहरा, बाराकोट की ब्लॉक प्रमुख सीमा आर्य, नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा, BJP के प्रदेश मंत्री निर्मल माहरा, प्रदेश कार्यकारणी सदस्य सतीश पांडेय, सुभाष बगौली, जिला उपाध्यक्ष  हरीश पांडेय, राजेंद्र सिंह बिष्ट, मंडल अध्यक्ष गिरीश कुंवर, देवेंद्र पाटनी, राकेश बोरा, बबलू देव, जगदीश बोहरा, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष दीपा जोशी, SC मोर्चा जिलाध्यक्ष  सूरज कुमार, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष महेंद्र सिंह बोहरा, जिला पंचायत सदस्य हेमा जोशी के प्रतिनिधि सचिन जोशी, राजू गड़कोटी, रेनू गड़कोटी, शांति मेहरा, विजय कुमार, प्रकाश बोहरा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.