Wednesday Feb 4, 2026

आज 31 दिसंबर से 2 दिन तक लागू रहेगा ये रूट प्लान

SP अजय गणपति ने जारी किए निर्देश

देवभूमि टुडे

चंपावत। आज साल 2025 का अंतिम दिन है। जाहिर है कि वर्ष के आखिरी दिन और नए वर्ष 2026 के पहले दिन सैलानियों का हुजूम उमड़ेगा। हुड़दंग रोकने के साथ ही पुलिस ने सुव्यवस्थित आवाजाही के लिए Traffic Plan भी बनाया है। ये Plan आज 31 दिसंबर से 2 दिन तक लागू रहेगा। SP अजय गणपति के मुताबिक पर्यटन एवं धार्मिक स्थलों पर आने वाले पर्यटकों और श्रद्धालुओं की अधिक भीड़ को दृष्टिगत रखते हुए सुरक्षित एवं व्यवस्थित यातायात संचालन के लिए ये यातायात रूट प्लान लागू किया गया है।

ड्रंक एंड ड्राइव के खिलाफ एल्कोमीटर से चेकिंग होगी। रैश ड्राइविंग, ओवरस्पीड एवं यातायात नियमों के उल्लंघन पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। सड़क पर अव्यवस्थित,  नो-पार्किंग में खड़े वाहनों के खिलाफ टोइंग क्रेन से कार्रवाई की जाएगी।

SP अजय गणपति।

 

चंपावत जिले का यातायात रूट प्लान:

थाना लोहाघाट क्षेत्रांतर्गत यातायात व्यवस्था  पर्यटन स्थल मायावती आश्रम, कोलीढेक झील, एबटमाउंट:

पर्यटन स्थलों को जाने वाले मार्गों पर स्थानीय पुलिस की पिकेट ड्यूटी लगाई जायेगी।

पर्यटकों के वाहनों को केवल निर्धारित पार्किंग स्थलों में पार्क कराया जाएगा।

थाना चंपावत क्षेत्रांतर्गत यातायात व्यवस्था पर्यटन/धार्मिक स्थल – टी-गार्डन, बालेश्वर मंदिर, गोल्ज्यू देवता मंदिर::

टी-गार्डन मार्ग पर पुलिस पिकेट की तैनाती।

वाहनों को निर्धारित पार्किंग में ही पार्क कराया जाएगा।

श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए महिला पुलिस की भी तैनाती की जाएगी।

थाना टनकपुर के क्षेत्रांतर्गत यातायात व्यवस्था धार्मिक स्थल मां पूर्णागिरी धाम एवं ब्रह्मदेव मंदिर:

पार्किंग एवं यातायात संचालन

रेल मार्ग से आने वाले श्रद्धालुओं की टैक्सी/बसें पानी की टंकी, पंचमुखी धर्मशाला के पास पार्क होंगी।

दोपहिया वाहन ठुलीगाड़ अस्थायी पार्किंग में।

भैरव मंदिर क्षेत्र की पार्किंग भरने पर चारपहिया वाहन चूका रोड में पार्क कराए जाएंगे।

बस/ट्रैक्टर-ट्रॉली/ट्रक चौकी बूम के पास बनी पार्किंग में।

अत्यधिक भीड़ होने पर रामलीला मैदान उचौलीगोठ, किरोड़ा नाला, शिव मंदिर ग्राउंड (चकरपुर) में पार्किंग की व्यवस्था रहेगी।

पुलिस बल एवं बैरिकेडिंग:

टनकपुर की क्षेत्राधिकारी वंदना वर्मा के पर्यवेक्षण में टनकपुर से भैरव मंदिर तक 5 सेक्टर।

पर्याप्त पुलिस एवं यातायात बल की तैनाती।

ककरालीगेट से भैरव मंदिर तक बैरिकेड्स की व्यवस्था।

ड्रंक एंड ड्राइव/ओवरस्पीड रोकथाम कार्ययोजना:

ककरालीगेट, चल्थी, चंपावत गेट, लोहाघाट बाजार, बनबसा, रीठा साहिब, तामली, पंचेश्वर आदि बैरियरों पर एल्कोमीटर से लगातार चेकिंग की जायेगी।

इंटरसेप्टर वाहन से स्पीड रडार गन द्वारा ओवरस्पीड पर चालानी  कार्रवाई।

गंभीर मामलों में DL निलंबन की कार्यवाही।

थाना बनबसा क्षेत्रांतर्गत यातायात व्यवस्था:

नेपाल एवं पर्वतीय क्षेत्रों को जाने वाले वाहनों हेतु पुलिस/यातायात पुलिस की तैनाती।

महेंद्रनगर (नेपाल) जाने वाले वाहनों की पार्किंग कैनाल गेट के पास।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.