Wednesday Jun 17, 2026

एसएसबी की अंतरवाहिनी क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन

फायनल मैच में पंचम वाहिनी चंपावत को हरा 55वीं वाहिनी पिथौरागढ़ बनी विजेता

देवभूमि टुडे

चंपावत। एसएसबी (सशस्त्र सीमा बल) की अंतरवाहिनी क्रिकेट प्रतियोगिता के फायनल मुकाबले में 55वीं वाहिनी पिथौरागढ़ ने पंचम वाहिनी चंपावत को 44 रन से हरा दिया। आज 10 जून को हुए मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवर में पिथौरागढ़ ने निरीक्षक रोहित कुमार कटारिया की अर्धशतकीय पारी की बदौलत 165 रन बनाए। 166 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंचम वाहिनी चंपावत की टीम 121 रन ही बना सकी। पंचम वाहिनी के कमांडेंट सुरेंद्र विक्रम ने विजेता टीम को ट्रॉफी दी। उन्होंने सभी टीमों को खेल भावना और उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बधाई दी।

विजेता टीम के कप्तान को ट्रॉफी देते कमांडेंट सुरेंद्र विक्रम।

प्रतियोगिता की तीसरी टीम 11वीं वाहिनी डीडीहाट थी। यहां तीन दिनी प्रतियोगिता के प्रदर्शन के आधार पर क्षेत्रक स्तरीय टीम का चयन किया गया। कार्यक्रम में कमांडेंट (चिकित्सा) डॉ. विशाल बरनवाल, उप कमांडेंट करन चौहान, सुदेश कुमार, नवनीत कुमार यादव, अजय कुमार, सहायक कमांडेंट/संचार नवीन कुमार, अधिशासी अभियंता दुर्गेश कुमार, संतोष कुमार, कनिष्ठ अभियंता आशीष कुमार पांडेय आदि मौजूद थे।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.