मां शारदा खनन शक्तिमान यूनियन की नव निर्वाचित कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण में मौजूद रहे BJP जिलाध्यक्ष गोविंद सामंत और विधायक प्रतिनिधि दीपक रजवार
यूनियन के हित में कार्य करेंगे: अध्यक्ष मनोज गुप्ता
देवभूमि टुडे
चंपावत/टनकपुर। मां शारदा खनन शक्तिमान यूनियन की नव निर्वाचित कार्यकारिणी का आज मंगलवार को शपथ ग्रहण समारोह हुआ। कार्यक्रम में BJP जिलाध्यक्ष गोविंद सामंत और विधायक प्रतिनिधि दीपक रजवार भी मौजूद थे। शपथ लेने वालों में अध्यक्ष मनोज गुप्ता, महासचिव हसनैन रजा, उपाध्यक्ष गिरधारी लाल, कोषाध्यक्ष सैफ अली, सचिव संजय मिश्रा शामिल थे।
नव निर्वाचित अध्यक्ष मनोज गुप्ता ने भरोसा दिलाया कि वे यूनियन के हित में कार्य करेंगे। साथ ही एकजुटता के साथ वाहन मालिकों की समस्याओं का समाधान किया जाएगा। इस मौके पर भाजपा जिला महामंत्री पूरन मेहरा, जीडी खुल्लर, अनुज अग्रवाल, अमित ठाकुर, महेश सिंह के अलावा खनन व वाहन स्वामी मौजूद थे।
© 2026. All Rights Reserved.