Wednesday Feb 4, 2026

अल्मोड़ा जिले के भिकियासैंण के शिलापनी में एक बस गहरी खाई में लुढ़की

देवभूमि टुडे

चंपावत/अल्मोड़ा अल्मोड़ा जिले में बड़ी सड़क दुर्घटना हुई है। बस के खाई में गिरने की खबर है। हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई। कई यात्रियों के घायल होने की खबर है। पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई है। बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है।

 

जानकारी के अनुसार आज 30 दिसंबर को भिकियासैंण के शिलापनी में भिकियासैंण-विनायक मार्ग पर एक यात्री बस अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। पहाड़ से रामनगर की ओर जा रही एक बस खाई में गिरने से 7 लोगों की मौत की खबर है। बताया जा रहा है कि बस में 12 यात्री सवार थे। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन व राहत और बचाव दल मौके के लिए रवाना हो गए हैं। घायलों को निकालने और उन्हें चिकित्सकीय सहायता उपलब्ध कराने का काम जारी है। अलबत्ता मृतकों और घायलों की आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.