Wednesday Feb 4, 2026

पुलिस अधीक्षक अजय गणपति ने जिले के सभी थानों, कोतवालियों के प्रभारियों को दिए निर्देश

देवभूमि टुडे

चंपावत। 2025 की विदाई और नए वर्ष 2026 के आगमन में अब बस 1 दिन बाकी है। इसके मद्देनजर भीड़भाड़ में हुड़दंग से निपटने के लिए पुलिस ने कमर कस ली है। पुलिस अधीक्षक अजय गणपति ने जिले के सभी थानों, कोतवालियों के प्रभारियों को कल 31 दिसंबर व 1 जनवरी को देखते हुए पर्यटन एवं धार्मिक स्थलों, चौराहों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात करने के निर्देेश दिए हैं। उन्होंने शराब के नशे में शांति व्यवस्था भंग करने वाले हुड़दंगियों के विरूद्ध कठोर कार्रवाई करने को कहा है।

SP अजय गणपति।

 

SP ने कहा है कि जिले के प्रमुख पर्यटन स्थलों पर नववर्ष के मौके पर भारी संख्या में पर्यटक आते हैं, जिनकी सुरक्षा को देखते हुए यातायात व्यवस्था को दुरुस्त रखने के साथ पर्यटक स्थलों के आसपास पुलिस गश्त बढ़ाई जाए। SP ने होटल व ढाबों, रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन, टैक्सी स्टैंड सहित तमाम सार्वजनिक स्थानों पर नियमित रूप से चेकिंग करने के निर्देश दिए हैं।

SP ने बताया कि सार्वजनिक स्थलों पर शराब पीने व परोसने वालों पर भी पुलिस की पैनी नजर रहेगी। उन्होंने लोगों से नशे का सेवन कर वाहन चलाने, रैस ड्राईविंग करने और हुड़दंग करने वालें व्यक्तियों की जानकारी आपातकालीन नंबर 112, 9411112984 या नजदीकी थाने व चौकी पर देने की अपील की है। SP के निर्देश पर टनकपुर पुलिस ने पूर्णागिरि मेला क्षेत्र, शारदा बैराज सहित अन्य पर्यटन स्थलों पर सुरक्षा बढ़ा दी है। चंपावत व लोहाघाट में भी पुलिस सार्वजनिक व पर्यटन स्थलाें पर नजर रख रही है।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.