वन विभाग की ओर से नागरिकों के लिए जारी की गई सुरक्षा एडवायजरी
देवभूमि टुडे
चंपावत। जिले के विभिन्न क्षेत्रों में इन दिनों गुलदार के आतंक के कारण वन विभाग की ओर से आम लोगों के लिए सुरक्षा एडवायजरी जारी की है। ताकि जिले में किसी भी प्रकार की वन्यजीव गतिविधि, खतरे की स्थिति में तत्काल वन विभाग से संपर्क करें। ताकि समय रहते कार्रवाई कर मानव-वन्यजीव संघर्ष को रोका जा सके। वन विभाग द्वारा आम लोगों से अपील की जा रही है कि वन्य जीवों को नुकसान न पहुंचाएं और उनकी सूचना तुरंत वन विभाग को दें। इससे जन सुरक्षा के साथ-साथ वन्य जीव संरक्षण भी सुनिश्चित होगा।

चंपावत के SDO सुनील कुमार ने लोगों से सुबह सूर्योदय से पहले और शाम अंधेरा होने के बाद घर से बाहर न निकलने की अपील की है। रात के समय अकेले बाहर न जाएं। यदि बहुत आवश्यक हो, तो समूह में ही बाहर निकलें। अपने घरों, आने-जाने वाले रास्तों, खेतों और नालों के आसपास उगी हुई झाड़ियां और घास साफ रखें, जिससे गुलदार को छिपने का अवसर न मिले। रात में घरों के आसपास पर्याप्त प्रकाश की व्यवस्था बनाए रखें। अपने पशुओं को शाम होने से पहले घरों में ले आएं। बकरी, मुर्गी, कुत्ते जैसे पालतू जानवरों को खुले में न छोड़ें। बच्चों को अकेले बाहर, जंगल या खेतों की ओर न जाने दें। बच्चों पर विशेष ध्यान रखें और उन्हें घर के पास ही रखें। महिलाएं सुबह अंधेरे में चारा पत्ती लाने जंगल न जाएं और शाम को अंधेरा होने से पहले अपने घर लौट आएं।
आपात स्थिति में इन नंबरों पर करें संपर्क:
आशुतोष कुमार सिंह, DFO चंपावत-7579135375
सुनील कुमार, SDO, वन विभाग, चंपावत 9634123405
बृजमोहन टम्टा, वन क्षेत्राधिकारी, चंपावत 9412100413
एनडी पांडेय, वन क्षेत्राधिकारी, लोहाघाट 9690822778
एसएस करायत, वन क्षेत्राधिकारी, देवीधुरा 9412930239
राजेश जोशी, वन क्षेत्राधिकारी, काली कुमाऊं 9410948155
गुलजार हुसैन, वन क्षेत्राधिकारी, बूम- 9045955667
धीरज जोशी, वन क्षेत्राधिकारी, दोगाड़ी-9410906342
एचएस टोलिया, वन क्षेत्राधिकारी, भिंगराड़ा 9368870936
© 2026. All Rights Reserved.