Wednesday Oct 14, 2026

 

रेडियोलॉजिस्ट डॉ. गौरव जोशी के कार्यभार लेने के बाद चंपावत जिला अस्पताल के सेवा सुचारू

देवभूमि टुडे

चंपावत। चंपावत जिला अस्पताल में दो दिनों में 55 से ज्यादा अल्ट्रासाउंड परीक्षण हो चुके हैं। नवागत रेडियोलॉजिस्ट डॉ. गौरव जोशी कल 23 जुलाई से यहां सेवा दे रहे है। डॉ. प्रदीप सिंह बिष्ट के हल्द्वानी स्थानांतरण के बाद उन्हें नैनीताल से चंपावत भेजा गया है।

अल्ट्रासाउंड परीक्षण करते नवागत रेडियोलॉजिस्ट डॉ. गौरव जोशी।

जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्साधीक्षक डॉ. हीरा सिंह ह्यांकी ने बताया कि नए रेडियोलॉजिस्ट डॉ. जोशी ने 23 जुलाई से जिला चिकित्सालय में काम करना शुरू कर दिया है। अब तक 55 से ज्यादा अल्ट्रासाउंड परीक्षण हो चुके हैं। स्थानांतरित रेडियोलॉजिस्ट के रिलीव होने एवं नए रेडियोलॉजिस्ट के आने तक वैकल्पिक व्यवस्था लोहाघाट के चिकित्सक के जरिए की गई थी।






Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.