टनकपुर क्षेत्र में महिलाओं ने खनन भंडारण स्थल पर दिया धरना
सितारगंज-टनकपुर राष्ट्रीय राजमार्ग के पास आबादी वाले क्षेत्र में कतिपय खनन कारोबारियों पर रात में भी खनन भंडारण का आरोप
देवभूमि टुडे
चंपावत/टनकपुर। सितारगंज-टनकपुर राष्ट्रीय राजमार्ग के पास आबादी वाले क्षेत्र में कतिपय खनन कारोबारी रात में भी खनन भंडारण कर रहे हैं। ये आरोप ज्ञानखेड़ा के ग्रामीणों के हैं। परेशान महिलाओं ने रात में खनन कार्य बंद करने की मांग को लेकर आज 28 दिसंबर को धरना देकर प्रदर्शन किया।
ग्रामीणों का आरोप है कि आबादी क्षेत्र में शाम 6 बजे से सुबह 6 तक खनन भंडारण से लेकर सभी तरह का खनन कार्य बंद करने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि खनन कारोबारियों द्वारा रात में खनन भंडारण से खनन कार्य करने पर बच्चों की पढ़ाई के साथ शोर और धूल से जीना दुश्वार हो रहा है।
आरोप लगाया कि खनन भंडारण कारोबारी तय खनन शर्तों की अनदेखी कर रहे हैं। उन्होंने रात्रि में खनन भंडारण से खनन कार्य पूरी तरह बनन बंद करने की मांग की है। धरना प्रदर्शन में अनीता मौनी, सुनीता मौनी, चंदन बिष्ट, दीपक भंडारी, आशा बिष्ट, पुष्पा कोठारी, लक्ष्मी देवी, आशा देवी आदि शामिल थे। वहीं खनन विभाग का कहना है नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।
© 2026. All Rights Reserved.