प्रभारी हरीश सिंह बोरा की अध्यक्षता में टनकपुर में हुई बैठक
पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल ने कहा-कांग्रेस की उपलब्धियों और BJP के 15 साल की नाकामियों का रिपोर्ट कार्ड पेश करेंगे
कांग्रेस के स्थापना दिवस पर संगठन को सशक्त बनाने पर जोर
देवभूमि टुडे
चंपावत/टनकपुर। कांग्रेस जनता के मुद्दों को लेकर मुखरता से आवाज उठाएगी। कांग्रेस के स्थापना दिवस पर आज 28 दिसंबर को विधानसभा क्षेत्र चंपावत के प्रभारी हरीश सिंह बोरा की अध्यक्षता में हुई बैठक में संगठन को मजबूत करने के लिए काम करने पर जोर दिया गया। 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर कमर कसने का संकल्प लिया गया।
पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल ने कहा कि उत्तराखंड में कांग्रेस के 10 साल के कार्यकाल की उपलब्धियों को आम लोगों के सम्मुख रखा जाएगा। साथ ही BJP के 15 साल के कामकाम की नाकामियों का रिपोर्ट कार्ड भी जनता के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा।
दावा किया गया कि चंपावत विधानसभा क्षेत्र में BJP और कांग्रेस विधायकों के कार्यकाल का भी आकलन कर जनता जवाब मांगेंगी। कहा कि BJP सरकार के ज्यादातर वादें जमीन पर खरे नहीं उतरे हैं। इस वजह से लोगों में BJP सरकार के प्रति गहरा आक्रोश है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष निर्मला गहतोड़ी, BLO-1 एडवोकेट श्याम सिंह कार्की, कांगेस नगर अध्यक्ष श्रीमन गुप्ता, ब्लॉक अध्यक्ष गजेंद्र सिंह सामंत सहित वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं ने संगठन की मजबूती एवं आगामी विधानसभा चुनावों के लिए पार्टी के कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई।
© 2026. All Rights Reserved.