Wednesday Feb 4, 2026

लोहाघाट व बनबसा में निकाला कैंडल मार्च

BJP से जुड़े एक बड़े नेता पर लग रहे आरोप के बीच पूरे मामले की निष्पक्ष व उच्च स्तरीय जांच की मांग

देवभूमि टुडे

चंपावत/लोहाघाट/बनबसा। 3 साल पूर्व हुए उत्तराखंड के बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर कांग्रेस का आक्रामक रुख जारी है। पार्टी ने  आज 27 दिसंबर को लोहाघाट और बनबसा में कैंडल मार्च निकाल विरोध जताया। पार्टी ने हत्याकांड में BJP से जुड़े एक बड़े नेता की चर्चा के बीच पूरे मामले की निष्पक्ष व उच्च स्तरीय जांच की मांग की है।

विरोध प्रदर्शन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अंकिता को न्याय दिलाने, CBI जांच कराने और दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग उठाई। कांग्रेस जिलाध्यक्ष चिराग फर्त्याल के नेतृत्व में कैंडल मार्च में जीवन सिंह बिष्ट, सचिन मेहता, रोहन मेहरा, कुलदीप मेहरा, प्रमोद मुरारी, केदार सिंह मेहता, अनिल कुमार,  नितिन ढेक, लोकेश, दिनेश ढेक,  सुरेश सिंह फर्त्याल, सौरभ फर्त्याल, पुष्कर सिंह बोहरा,  नवीन जोशी, रोहित बिष्ट, सूरज बिष्ट, विनोद गोरखा आदि कार्यकर्ता शामिल थे।

वहीं बनबसा में भी पार्टी ने कैंडल मार्च निकाल विरोध जताया। कार्यक्रम में कांग्रेस की वरिष्ठ नेता विमला सजवान सहित ढेरों कार्यकर्ता शामिल थे।

अंकिता भंडारी ऋषिकेश के एक रिसॉर्ट में रिसेप्शनिस्ट थी। 18-19 सितंबर 2022 को गायब होने के बाद 24 सितंबर को उसका शव चीला नहर से मिला था। कोटद्वार कोर्ट ने इस साल 30 मई को मुख्य आरोपी पुलकित आर्य और उसके दो साथियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी। कांग्रेस का आरोप है कि SIT जांच अधूरी है और असली दोषियों को बचाने के लिए साक्ष्य मिटाए गए हैं।

कैंडल मार्च निकालते कांग्रेस कार्यकर्त।

BJP SC  मोर्चा ने कांग्रेस का पुतला फूंका

चंपावत/लोहाघाट। अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर कांग्रेस द्वारा लगाए आरोपों को BJP ने खारिज किया है।  भाजपा अनुसूचित मोर्चा ने  कांग्रेस का पुतला दहन किया। आज शनिवार को अनुसूचित मोर्चा जिलाध्यक्ष सूरज कुमार के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कालू सिंह मेहरा चौराहे पर पुतला दहन कर नारेबाजी की। जिलाध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस अपना राजनीतिक अस्तित्व बचाने के लिए अनुसूचित जाति की एक महिला को मोहरा बनाकर सरकार और नेताओं के खिलाफ बेबुनियाद आरोप लगा रही है। कहा कि अंकिता हत्याकांड में सरकार ने निष्पक्ष जांच कराई और दोषियों को सजा दिलाई गई। अनुसूचित जाति की महिला को हथियार बनाकर कांग्रेस मुद्दाविहीन राजनीति कर रही है। पुतला दहन में अनुसूचित मोर्चा मंडल अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद, दीपक कुमार टम्टा, आयुष कुमार, अशोक कुमार, विपिन कुमार, कमल किशोर, भैरव, लोहित खोलिया, गौरव पांडेय, मंडल अध्यक्ष गिरीश कुंवर, सभासद आरती गोरखा, बलवंत गिरी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजू अधिकारी आदि शामिल थे।

लोहाघाट में कांग्रेस का पुतला फूंकते BJP SC मोर्च के कार्यकर्त।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.