Wednesday Feb 4, 2026

देवीधुरा के पास वालिग क्षेत्र से डेढ़ किलो चरस के साथ पकड़ा गया

नैनीताल का एक व्यक्ति पाटी थाने में मुकदमा दर्ज हुआ

देवभूमि टुडे

चंपावत/देवीधुरा। डेढ़ किलो चरस के साथ नैनीताल जिले के एक व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया है।

पाटी के थानाध्यक्ष ओम प्रकाश के नेतृत्व में पुलिस और एसओजी की संयुक्त चेकिंग के दौरान वालिग क्षेत्र में भैटी तिराहे से भैटी की तरफ मोड़ के पास एक व्यक्ति के पास से डेढ़ किलो चरस बरामद हुई। बरामद चरस की कीमत करीब 3 लाख रुपये है। आरोपी नंदन सिंह पडियार (55)निवासी गंगाश थाना

मुक्तेश्वर जिला नैनीताल के खिलाफ पाटी थाने में एनडीपीएस की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष ओम प्रकाश, एसओजी प्रभारी कमलेश भट्ट, उप निरीक्षक दिलबर सिंह भंडारी, हेड कांस्टेबल रमेश गोस्वामी, तपेंद्र जोशी, महेंद्र डंगवाल, ललित कुमार, कांस्टेबल बसंत पांडेय, सूरज कुमार शामिल थे।

 

एसपी अजय गणपति ने बताया कि जनवरी 2025 से एनडीपीएस की धाराओं में अब तक 90 मुकदमे दर्ज हुए हैं। जिनमें से 143 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। चरस- 26.682 किलोग्राम, स्मैक/हेरोइन -2263.4 ग्राम, एमडीएमए- 5.789 किलोग्राम, अफीम 986 ग्राम, नशीले इंजेक्शन 83 अदद पकड़े गए। 17.74 करोड़ रुपये की नशे की सामग्री बरामद हो चुकी है।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.