Friday Feb 13, 2026

चंपावत जिले में 44 केंद्रों पर कुल 5356 अभ्यर्थी हैं पंजीकृत

21 फरवरी से शुरू होकर 20 मार्च तक चलेंगी परीक्षाएं

बैठक में निष्पक्ष और शांतिपूर्ण परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा हुई

देवभूमि टुडे

चंपावत। 21 फरवरी से शुरू होकर 20 मार्च तक चलने वाली उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा की तैयारी पूरी कर ली गई है। आज 12 फरवरी को कलक्ट्रेट में ADM केएन गोस्वामी की अध्यक्षता में हुई बैठक में निष्पक्ष और शांतिपूर्ण परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा की गई। सभी परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर दायरे में निषेधाज्ञा लगाई गई है।

बोर्ड परीक्षा तैयारी बैठक।

 

जिले में कुल 44 केंद्रों पर कुल 5356 (हाईस्कृत 2879 व इंटर 2477) अभ्यर्थी पंजीकृत हैं। मुख्य शिक्षाधिकारी एमएस बिष्ट ने बताया कि परीक्षा को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। डांडा ककनई GIC औरखटोली आनंदपुर सरस्वती इंटर कॉलेज को पहली बार परीक्षा केंद्र बनाया गया है। बैठक में चंपावत के खंड शिक्षाधिकारी भरत जोशी, बाराकोट के BEO कमल भट्ट, पाटी के संजय भट्ट के अलावा विभिन्न कॉलेजों के प्रधानाचार्य एवं पुलिस अधिकारी मौजूद थे।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.