Saturday Sep 19, 2026

जीआईसी सिप्टी में तीन दिवसीय न्याय पंचायत स्तरीय खेल महाकुंभ

देवभूमि टुडे

चंपावत। जीआईसी सिप्टी में तीन दिवसीय न्याय पंचायत स्तरीय खेल महाकुंभ शुरू हो गए हैं। प्रभारी प्रधानाचार्य सामश्रवा आर्य ने बताया कि प्रतियोगिता में अंडर-14 बालक वर्ग कबड्डी में नरसिंहडांडा राजकीय उच्चतर विद्यालय और बालिका वर्ग में मेजबान सिप्टी राजकीय इंटर कॉलेज प्रथम रहा।       

खेल प्रभारी जीवंती कोहली के नेतृत्व और पीटीआई सुनील प्रसाद विश्वकर्मा, शंकर दत्त पांडेय और जितेंद्र कुमार के संचालन में अंडर-14 और अंडर-19 बालक-बालिका वर्ग की खेल प्रतियोगिताएं हुईं। इसमें जीआईसी सिप्टी, दयारतोली, पाली, मिरतोला, गोली, बिरगुल आदि स्कूलों के बच्चों ने हिस्सा लिया। इस मौके पर शिक्षक कैलाश भट्ट, भारती पांडेय, खिलावती गोस्वामी, कमला गोस्वामी, अंकित गड़कोटी, अमित कुमार, दिनेश नेगी, नरेंद्र सिंह ओली आदि मौजूद थे।

विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत करते प्रभारी प्रधानाचार्य सामश्रवा आर्य।






Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.