चंपावत में UKD ने SDM के जरिए राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा
एक बड़े नेता के नाम के आरोप के बाद तेज हुआ विपक्ष का हमला
देवभूमि टुडे
चंपावत। उत्तराखंड के चर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड में शक के घेरे में आए एक VIP के नाम को सार्वजनिक कर कार्रवाई को लेकर UKD (उत्तराखंड क्रांति दल) ने कल 25 डिसंबर को कैंडल मार्च निकाला था और आज 26 दिसंबर को ज्ञापन भेज CBI (केंद्रीय अंवेषण ब्यूरो) जांच की मांग की है। जिलाध्यक्ष दीपेश शर्मा के नेतृत्व में SDM अनुराग आर्य के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा गया।

ज्ञापन में उर्मिला सनावर द्वारा उजागर किए गए साक्ष्यों के आधार पर मामले की CBI जांच और उन साक्ष्यों के आधार पर उस VIP को बेनकाब कर गिरफ्तार करने की मांग की गई है। ज्ञापन देने वालों में महामंत्री कार्यालय विपिन शर्मा, अल्फा ब्लॉक अध्यक्ष योगेश जोशी, चार्ली ब्लॉक अध्यक्ष ओम प्रकाश जोशी आदि शामिल थे।
ऋषिकेश के एक होटल में रिसेप्शनिस्ट रही अंकिता भंडारी 18-19 सितंबर 2022 को गायब हुई थी। 24 सितंबर को अंकिता का शव चीला नहर से मिला था। कोटद्वार कोर्ट ने 30 मई 2025 को मुख्य आरोपी पुलकित आर्या और उसके दो साथियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी।
© 2026. All Rights Reserved.