Sunday Mar 22, 2026

उत्तराखंड वन विभाग के मुखिया रंजन कुमार मिश्र 28 को चंपावत में 'प्रभाग दिवस' कार्यक्रम में लेंगे हिस्सा

देवभूमि टुडे

चंपावत/पूर्णागिरि धाम। उत्तराखंड वन विभाग के मुखिया HoFF (Head of Forest Force) रंजन कुमार मिश्र कल 27 दिसंबर से चंपावत जिले का  दो दिनी दौरा करेंगे। यद्यपि वे आज रात बूम पहुंच गए हैं, लेकिन चंपावत जिले में वन महकमे के विभिन्न कार्यों का कल से जायजा लेंगे।

27 दिसंबर को HoFF मिश्र जिम कॉर्बेट ट्रेल के अंतर्गत बस्टिया, शारदा कॉरिडोर, कलढूंगा, चूका के विभिन्न विभागीय कार्यों का निरीक्षण करेंगे। 28 दिसंबर के पूर्वान्ह प्रमुख वन संरक्षक चंपावत वन प्रभाग के 'प्रभाग दिवस' कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।

 

 

 




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.