Thursday Aug 20, 2026

BJP नेताओं ने रीठा साहिब गुरुद्वारे में दसवें गुरु गोविंद सिंह जी और उनके साहबजादों जोरावर सिंह जी व फतेह सिंह जी की मूर्ति पर पुष्पांजलि अर्पित किए

कांग्रेस और विपक्षी दलों की सरकारों पर तुष्टिकरण की सियासत के चलते सही इतिहास प्रस्तुत नहीं करने का लगाया आरोप

देवभूमि टुडे

चंपावत/रीठा साहिब। वीर बाल दिवस के अवसर पर BJP नेताओं ने रीठा साहिब गुरुद्वारे में मत्था टेका। इस दौरान सिख पंथ के दसवें गुरु गोविंद सिंह जी और उनके साहबजादों (पुत्र) जोरावर सिंह जी व फतेह सिंह जी की मूर्ति पर पुष्पांजलि कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

BJP जिलाध्यक्ष गोविंद सिंह सामंत की अध्यक्षता में आज 26 दिसंबर में हुए कार्यक्रम में गुरुद्वारा प्रबंधन समिति के ग्रंथी निर्मल सिंह को सम्मानित किया। मुख्य अतिथि भाजपा संगठन के सह जिला प्रभारी हिमांशु बिष्ट ने आरोप लगाया कि पूर्व की कांग्रेस और विपक्षी दलों की सरकारों ने तुष्टिकरण की सियासत के कारण देश के समक्ष सही इतिहास प्रस्तुत नहीं किया। 

वीर बाल दिवस पर रीठासाहिब मेंआयोजित कार्यक्रम में मौजूद भाजपा नेता।

उन्होंने सिखों के दसवें गुरु गोविंद सिंह जी के परिवार के बलिदान को याद किया। जिन्होंने धर्म की रक्षा के लिए एक सप्ताह के भीतर अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। बिष्ट ने बताया कि इसी गौरवशाली इतिहास को सम्मान देने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने हर साल 25 दिसंबर को वीर बाल दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया है।

मंडल प्रभारी राजू बिष्ट के संचालन में हुए कार्यक्रम में कार्यक्रम संयोजक BJP नेता सतीश पांडेय, प्रदेश मंत्री निर्मल माहरा, जिला महामंत्री मुकेश कलखुड़िया, मंडल अध्यक्ष जगदीश बोहरा, भाजयुमो के जिलाध्यक्ष मुकेश जोशी, पूर्व जिलाध्यक्ष एडवोकेट गौरव पांडेय, नवीन रसीला, दीपेंद्र कुल्याल, प्रदीप जोशी, पवन नाथ, सूरज कुमार, शैलेंद्र बोहरा आदि मौजूद थे।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.