SSB ने 15.28 ग्राम स्मैक के साथ एक नेपाली युवक को पकड़ा
देवभूमि टुडे
चंपावत/बनबसा। SSB ने भैंसाभोझ के गड़ीगोठ के निकट भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र में चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति को स्मैक के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से 15.28 ग्राम स्मैक बरामद हुई। SSB ने आरोपी को बनबसा पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने NDPS अधिनियम के तहत मामला पंंजीकृत कर लिया है।
पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम पारस चंद ( 25) निवासी नेपाल बताया। उसने बताया कि वह बनबसा से स्मैक लेकर महेंद्रनगर (नेपाल) पहुंचना था। इसके एवज में उसे 5 हजार रुपये मिलने थे। 57वीं वाहिनी के कमांडेंट मनोहर लाल के निर्देशन में हुई कार्रवाई में SSB की टीम में सहायक कमाडेंट दिनेश कुमार यादव के साथ निरीक्षक लाल चंद, उप निरीक्षक मदन चंद भट्ट, सहायक उप निरीक्षक मोती सिंह, मुख्य आरक्षी एम सुधाकर रेड्डी, संजीव कुमार, आरक्षी अखिल कुमार झा एवं प्रदीप कुमार शामिल रहे।
© 2026. All Rights Reserved.